सूरज की पहली किरण लिखू
या नदिया की धार लिखू
हिमालय की मैं ऊचाई लिखू
या भवरो मे पतवार लिखू
बच्चो का उल्लास लिखू
आनन्दित हो कुछ आज लिखू
ममता की छाया को क्या मै
अपने शब्दो मे आज लिखू
सोच पिता का प्यार लिखू
प्यार भरा मैं दुलार लिखू
भाई बहन के सम्बन्धो पर
नटखट से शब्दांश लिखू
भारत के वीर सपूत लिखू
या शहीदों का यशगान लिखू
देश प्रेम से प्रेरित हो कर
इक ओंजपूर्ण सारांश लिखू
रस्मे रिवाजे चार लिखू
बोलो अगर त्योहार लिखू
जीवन की गातिविधियों पर
अपने कुछ वक्यांश लिखू
श्री राम का बनवाश लिखू
या सीता माँ का त्याग लिखू
रावन का अभिमान लिखू
या रामायण का सार लिखू
दुनिया के सात अजूबे लिखू
या झीलो का फव्वार लिखू
प्रकृति की सुन्दरता लिखू
या सारा ब्रह्माण लिखू
@DOORI KA EHSAAS
SHALINI GUPTA
($Ģ)

No comments:
Post a Comment